LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
23-Mar-2026 03:19 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होते ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।
मटिहानी स्थित आरकेएल हाई स्कूल की छात्रा अनामिका कुमारी ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। अनामिका ने 478 अंक (95.60%) प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बेगूसराय जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
अनामिका मूल रूप से लखीसराय जिले के रामचंद्रपुर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा अपने गांव से ही पास की थी, जिसमें उन्हें 483 अंक के साथ राज्य में छठा स्थान मिला था। इसके बाद वे अपनी फुआ के गांव मटिहानी आकर आगे की पढ़ाई करने लगीं और यहीं से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।
अनामिका के पिता दीपक कुमार बेगूसराय में ही एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां दीपिका कुमारी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली अनामिका ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अनामिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है
बता दें कि बिहार बोर्ड ने इस वर्ष इंटरमीडिएट (12वीं) के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया है। करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। रिजल्ट घोषित होते ही अनामिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग इसे बेगूसराय के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। एक बार फिर बेगूसराय की बेटी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है।

