कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
20-Feb-2026 09:26 AM
By First Bihar
Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल ने पनवेल से अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इस ट्रेन के चलने से उत्तर और पश्चिम भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। खासकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर और कटिहार के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।
23 फरवरी से शुरू होगा संचालन
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार, ट्रेन संख्या 11031 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 23 फरवरी से शुरू होगा। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल एक्सप्रेस 26 फरवरी से चलेगी। यह एक प्रीमियम नॉन-एसी ट्रेन है, जिसे लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह ट्रेन महाराष्ट्र के पनवेल से चलकर उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार तक जाएगी। मार्ग में यह कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे बिहार के यात्रियों को सीधे पश्चिम भारत से जुड़ने का बेहतर विकल्प मिलेगा।
शेड्यूल पर एक नजर
ट्रेन संख्या 11031 पनवेल–अलीपुरद्वार एक्सप्रेस हर सोमवार को सुबह 11:50 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी। यह मंगलवार को डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर पहुंचेगी। बुधवार सुबह 3:20 बजे कटिहार पहुंचेगी और दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
वहीं 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल एक्सप्रेस हर गुरुवार को सुबह 4:45 बजे अलीपुरद्वार से खुलेगी। कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र से गुजरते हुए डीडीयू पहुंचेगी और शनिवार सुबह 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन
अमृत भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, आरामदायक यात्रा के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप, दिव्यांगजन के लिए बेहतर शौचालय, फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक-बैक यूनिट और आधुनिक एलईडी लाइटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन के डिब्बों को इस तरह तैयार किया गया है कि लंबी दूरी का सफर भी आरामदायक और सुरक्षित महसूस हो।
उत्तर बिहार को मिलेगा सीधा लाभ
मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर और कटिहार जैसे स्टेशनों से इस ट्रेन के गुजरने से उत्तर बिहार के यात्रियों को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों तक सीधी और किफायती कनेक्टिविटी मिलेगी। अब यात्रियों को लंबी दूरी के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले दिनों में इस ट्रेन की लोकप्रियता और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।