ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / अगले हफ्ते हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 माह बाद पीएम...

अगले हफ्ते हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 माह बाद पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश

19-Jun-2021 09:10 PM

PATNA : मोदी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो अगले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं. दिल्ली दौरे पर सीएम नीतीश की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है. इसके अलावा वह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार सोमवार के दिन दिल्ली जा सकते हैं.


सीएम नीतीश 4 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. दोनों नेताओं के बीच एक 11 फरवरी को दिल्ली में मुलाकात हुई थी. बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीएम नीतीश जब दिल्ली दौरे पर गए थे. तब उनकी औपचारिक मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी. अब एक बार फिर दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं.


सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश का दौरा इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट में जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने की पूरी तैयारी है.  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी पार्टी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होना चाहती है. लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल युनाइटेड को कितना मंत्री पद मिलने वाला है. यह सब कुछ अभी तय नहीं हो पाया है. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश के इस दौरे में बीजेपी के साथ अंतिम मुहर लगेगी. 


फर्स्ट बिहार को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आगामी 26 या 27 जून को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद पहली बार सीएम नीतीश बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मिलने वाले हैं. इस मुलाकात में एलजीपी प्रकरण को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है. यह बात सबको पता है कि लोक जनशक्ति पार्टी में हुई टूट के समय दिल्ली में जेडीयू के बड़े नेता सक्रिय रहे थे. लेकिन बीजेपी पर्दे के पीछे से बड़ा खेल खेलती रही. ऐसे में नीतीश कुमार जब प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष से मिलेंगे तो जाहिर तौर पर एलजेपी के ऊपर भी चर्चा होगी. एलजेपी खेमे से पशुपति पारस को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. ऐसे में नीतीश का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है.