जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
01-Apr-2021 06:56 AM
PATNA : देश में आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। बिहार में आज इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे। मंत्री मंगल पांडे आज पटना के IGIMS में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि उन इलाकों में वैक्सिनेशन को रफ्तार दें जहां अब तक टीकाकरण अभियान सुस्त है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि राज्य में आज से 45 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। सरकार ने सभी शिक्षकों और राज्य सरकार के कर्मियों को टीका देनेका फैसला भी किया है। राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा उनके परिजनों को भी टीका लगाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए संक्रमण वाले इलाकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ आर एस शर्मा और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण लगातार अभियान निदेशकों के साथ है चर्चा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को राज्य सरकार ने जारी किया है। पंचायतवार नोडल कर्मी की तैनाती करने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कार्ययोजना बनाकर काम करें।