ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Sep-2019 08:23 AM
PATNA: देशभर में जबसे नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है, तब से इस पर कई सारे विवाद सामने आ रहे हैं. नये ट्रैफिक रूल्स की जानकारी सही से नहीं होने के कारण लोग छोटे बच्चों को बाइक पर बैठाने से कतरा रहे हैं.
लेकिन अब आपको डरने की जरूरत नहीं है. 10 साल तक के बच्चों को हेलमेट लगाना अनिवार्य नहीं है. नये मोटर कानून के मुताबिक 10 साल तक के बच्चे बिना हेलमेट पर बाइक से अपने माता-पिता के साथ बेफिक्र होकर जा सकते हैं. 10 साल तक के बच्चों के हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती है. इसकी जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने दी है.
लेकिन बाइक पर अगर आप अपने बच्चे के साथ जा रहे हैं तो उसे बेल्ट या किसी और चीज से बांधकर निकलें, जिससे वह गिरेगा भी नहीं और सुरक्षित रहेगा. इसके साथ ही 10 साल से अधिक उम्र वाले बच्चे तीसरी सवारी माने जाएंगे. वहीं कार की अगली सीट पर 10 साल तक के बच्चों को नहीं बैठाया जा सकता है. वहीं छोटे बच्चे को लेकर मां अगली सीट पर बैठ सकती है. मां के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी है.