ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

झंडोतोलन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बुरे फंसे दाउदनगर के SDM, अनीश अख्तर पर तिरंगे के अपमान का लग रहा आरोप

AURANGABAD : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करना दाउदनगर के एसडीएम अनीश अख्तर को भारी पड़ रहा है। अनीश अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करना दाउदनगर के एसडीएम अनीश अख्तर को भारी पड़ रहा है। अनीश अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें साझा की हैं उसे लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल झंडोतोलन के लिए अनीश अख्तर जिस स्टेज पर खड़े हैं उसके निचले हिस्से को तिरंगे से डेकोरेट किया गया है। मंच पर खड़े होकर तिरंगा फहरा रहे एसडीएम साहब के पैरों के नीचे भी डेकोरेट किया हुआ तिरंगा दिख रहा है सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है। एसडीएम अनीश अख्तर की इन तस्वीरों को यूजर्स शेयर करते हुए गलत बता रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने वाले एसडीएम अनीश अख्तर से फर्स्ट बिहार झारखंड में जब फोन पर उनका पक्ष जानना चाहा तो एसडीएम साहब ने तस्वीरों में कुछ भी गलत होने को सिरे से खारिज कर दिया। एसडीएम अनीश अख्तर ने कहा है कि मंच को सजाने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया गया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आपको बता दें कि गुरुवार को शिवहर से जेडीयू विधायक सरफुद्दीन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह तिरंगे को सलामी देने की बजाय गाल पर हाथ रखे खड़े थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद जेडीयू विधायक की लगातार फजीहत हो रही है और अब ताजा मामला एसडीएम अनीश अख्तर से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता