ब्रेकिंग
Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

BJP ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा, नेता ने अपनी पत्नी को जड़ा थप्पड़, पत्नी ने बुलाई पुलिस

DELHI: बीजेपी दिल्ली प्रदेश ऑफिस में काफी देर तक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, पर तब तक मामला शांत हो गया था.&

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: बीजेपी दिल्ली प्रदेश ऑफिस में काफी देर तक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया.  जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, पर तब तक मामला शांत हो गया था. 

खबर के मुताबिक बीजेपी दिल्ली प्रदेश ऑफिस में साउथ दिल्ली की पूर्व मेयर सरिता चौधरी और उनके पति आजाद सिंह के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद आजाद सिंह ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया. तभी सरिता ने 100 नंबर पर कॉल कर पार्टी ऑफिस में ही पुलिस बुला ली. मामले की जानकारी मिलते ही नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. आरोपी पति आजाद सिंह महरौली जिला के बीजेपी अध्यक्ष भी हैं. इस कांड के बाद बीजेपी ने आजाद सिंह को उनके पद से हटा दिया है और मामले की जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं है. दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद बीजेपी के टॉप नेताओं ने चुप्पी साथ ली है. पुलिस आने के बाद सरिता चौधरी और सांसद मनोज तिवारी मीडिया से बिना कुछ बोले निकल गए.