बिहारलॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के नारायण लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियंका सिंह ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








