ब्रेकिंग
ग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! बक्सर के शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! बक्सर के शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- 'पापा, जल्दी वापस आइए'

Lalu Prasad Yadav: स्वास्थ्य जांच के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं। एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी आचार्या ने भावुक अंदाज में उन्हें विदा किया और सोशल मीडिया पर पिता के लिए भावनात्मक संदेश साझा किया।

Bihar Politics
स्वदेश लौट रहे लालू प्रसाद
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं। स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले सप्ताह सिंगापुर गए लालू यादव ने करीब एक सप्ताह अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर बिताया। भारत रवाना होने से पहले रोहिणी उन्हें सिंगापुर एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचीं, जहां पिता को विदा करते समय वह भावुक नजर आईं।


पिता को विदा करने के बाद रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने जज्बात व्यक्त किए। उन्होंने लिखा कि अपने पिता को अलविदा कहना उनके लिए कभी आसान नहीं होता। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी भावुक प्रतिक्रिया मिल रही है और समर्थक पिता-पुत्री के रिश्ते की सराहना कर रहे हैं।


रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर जिंदगी एक किताब है, तो उसके सबसे खूबसूरत अध्याय आप हैं पापा। आज आप जा रहे हैं, लेकिन आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा। जल्दी वापस आइएगा। हमारे घर की रौनक आप हैं। आपकी मौजूदगी, आपकी मुस्कान और मुझ पर आपका विश्वास मुझे आगे बढ़ने का हौसला देता है।" 


लालू प्रसाद यादव 29 मई को दिल्ली से सिंगापुर पहुंचे थे। वह अपने साथ बेटी रोहिणी के लिए आम, लीची, लड्डू समेत कई उपहार भी लेकर गए थे। इन उपहारों को देखकर रोहिणी काफी खुश हुई थीं और उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा की थीं।


इससे पहले 27 मई को गाजियाबाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया गया था। इस पारिवारिक समारोह में लालू परिवार के अधिकांश सदस्य मौजूद थे, लेकिन रोहिणी आचार्या शामिल नहीं हुई थीं।


गौरतलब है कि वर्ष 2022 में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने ही उन्हें अपनी किडनी दान की थी। इसके बाद से लालू यादव समय-समय पर सिंगापुर जाकर स्वास्थ्य जांच और फॉलो-अप कराते रहते हैं। रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता