ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

प्रेम प्रसंग में 6 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, बॉयफ्रेंड ने ही बेरहमी से ले ली जान

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में प्रेम प्रसंग के विवाद में 6 बच्चों की मां सरिता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार में प्रेम प्रसंग में 6 बच्चों की मां की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक सरिता देवी की उम्र लगभग 44 साल थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


पुलिस के मुताबिक, मुन्ना बिंद की पत्नी सरिता देवी का उसके पड़ोस के ही रहने वाले कमलेश बिंद से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवार में तनाव रहता था। मृतक महिला सरिता देवी के पति परदेस में मजदूरी करता है। 


बताया जा रहा है कि महिला जब आज खेत में साग तोड़ने गई थी, उसी के बाद कुछ विवाद हो गया और इस विवाद में प्रेमी कमलेश बिंद ने सरिता देवी के साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक सरिता देवी के पति ने बताया कि मारपीट में कमलेश बिंद के अलावा उसके परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर इस हत्याकांड के बाद आरोपी कमलेश बिंद परिवार के साथ फरार है। SDPO-- 1 विप्लव कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल सरिता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता