बिहारमोतिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर फरार
मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब बरामद की। चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।











