ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी शोभा ओहटकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग की अध्यक्ष बनाई गई हैं। बिहार सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत हुई शोभा ओहटकर को ये जिम्मेदारी सौंपी है।पदभार ग्रहण करने से लेकर सरकार के अगले आदेश तक शोभा ओहटकर इस पद पर बनी रहेंगी। इसके साथ ही अरविंद कुमार चौधरी को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, श्रीमती शोभा ओहटकर (आईपीएस, 1990 बैच, सेवानिवृत्त) को पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 (समय-समय पर संशोधित) की धारा-3 के तहत की गई है।


सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नियुक्ति के बाद श्री अरविंद कुमार चौधरी (आईएएस, 1995 बैच), अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


यह अधिसूचना 1 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई। आदेश बिहार के राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है। अधिसूचना पर सरकार के अवर सचिव मनोज कुमार झा के हस्ताक्षर हैं।


अधिसूचना की प्रतिलिपि वित्त विभाग ई-गजट शाखा, वित्त विभाग, बिहार, पटना/महालेखाकार, बिहार, पटना/कोषागार पदाधिकारी, सचिवालय कोषागार, सिंचाई भवन, पटना/श्रीमती शोभा ओहटकर, भा.पु.से. 1990 (सेवानिवृत्त), पता-हाउस संख्या-A 3/16, 96-आफिसर्स प्लैट, बेली रोड, पटना-800023/ सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना/पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना/मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना/मुख्य सचिव के विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार, पटना,/ श्री अरविन्द कुमार चौधरी, भा.प्र.से. (1995), अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना/सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना/सचिव, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना/सचिव, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना/सचिव के निजी सहायक, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना/अवर सचिव, प्रशाखा-01 एवं आई.टी. मैनेजर, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को बेवसाइट पर अपलोड करने के लिए भेजी गई है।

टैग्स