बिहारBihar News: अब ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, जलजमाव और जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति
मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 12.18 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है। जिससे इलाके का कायाकल्प होगा। बरसात से पहले सड़कों को बनाया जाएगा। यहां के लोगों को जाम और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।











