ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

IED Blast: अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

IED Blast: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सेना के एक अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

IED Blast
सेना के दो जवान शहीद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IED Blast: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां जम्मू के अखनूर इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों में सेवा के एक कैप्टन औऱ जवान शामिल है। फॉरवर्ड पोस्ट पर यह आईईडी विस्फोट हुए है। 


जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब पौने चार बजे जब सेना का एक गश्ती दल हर दिन की तरह रूटीन पेट्रोलिंग पर था, तभी सीमा पर जोरदार धमाका हुआ। जिसमें एक अधिकारी समेत तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आतंकवादियों द्वारा इसे प्लांट करने की आशंका जताई जा रही है।


सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके की घेराबंद कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल सैनिकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले बीते 11 फरवरी को भी अखनूर सेक्टर में एक मोर्टार मिला था जिसे डिफ्यूज कर दिया गया था। फिलहाल इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और सभी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।