ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, अब इन्हें भी मिल सकेगा सपनों का घर

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने गाइडलाइन में बदलाव कर दिया है। नई गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी सपनों का घर मिल सके।

PM Awas Yojana
पीएम आवास योजना की गाइडलाइन में बदलाव
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Awas Yojana: ग्रामीण विकास विभाग ने पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए गाइडलाइन में बदलाव किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, यदि परिवार का मुखिया प्रतिमाह 15 हजार रुपये कमाता है और उसके पास बाइक है, तब भी उसे पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकेगा। पहले बाइक होने पर पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाता था, और प्रतिमाह 10 हजार रुपये से अधिक कमाने वालों को भी इसका लाभ नहीं दिया जाता था।


सर्वेक्षण में ऐसे लाभुकों को भी चिह्नित किया जाना है, जिनका नाम पूर्व से पीएम आवास योजना की सूची में दर्ज है, लेकिन उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, यदि किसी परिवार को अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और वे अपनी पसंद का मकान बनवाना चाह रहे हैं, तो इसका विकल्प भी दिया गया है।


हालांकि, जिनके पास आवास प्लस राशन कार्ड व जॉब कार्ड है और उनके नाम से 50 हजार या उससे अधिक का केसीसी है या तीन पहिया वाहन भी है, तो उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। परिवार का कोई सदस्य आयकर या व्यावसायिक कर का भुगतान करता है तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।


पकड़ीदयाल के बीडीओ मृत्युंजय कुमार के अनुसार, नई गाइडलाइन में घर के मुखिया के लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपये कमाने और बाइक होने पर भी आवास योजना का लाभ मिलने का प्रावधान है। सर्वेक्षण में पुराने लाभार्थियों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है।


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में कच्चे मकान वाले गरीब परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह सर्वे 31 मार्च तक पूरा होगा और इसके बाद लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। नए वित्तीय वर्ष से चयनित लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


आवास सहायकों द्वारा पंचायतों में संबंधित वार्ड सदस्य के सहयोग से वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी योग्य लाभुकों का नाम सूची में शामिल हो। आवास सहायक यह देख रहे हैं कि किनके पास पक्का मकान नहीं है या वे बेघर हैं। इसके बाद आवास प्लस ऐप के माध्यम से सूची तैयार की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें