देश'मोटका' कहने पर 2 युवकों को मारी गोली, 20 किलोमीटर तक कार को किया ओवरटेक
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शारीरिक बनावट को लेकर किया गया मजाक जानलेवा हमले में बदल गया। एक दावत के दौरान मोटा कहकर चिढ़ाए जाने से नाराज़ युवक ने मजाक उड़ाने वाले दो लोगों का पीछा कर उन्हें गोली मार दी।











