ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

अब खत्म होगी लड़ाई!..अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान के लिए सीजफायर की तैयारी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि युद्ध विराम के लिए दोनों देश (भारत और पाकिस्तान) तैयार हो गए हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान मैंने भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

India-Pakistan tension
खत्म होगी लड़ाई !
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

India-Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी खबर आ रही है। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव पर अब विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गये हैं।


भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया उनकी दखलंदाजी के चलते भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पायी है। 


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!


वही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी बयान सामने आया है। मार्को रुबियो ने भी सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि युद्ध विराम के लिए दोनों देश (भारत और पाकिस्तान) तैयार हो गए हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान मैंने भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। जिनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के शहबाज़ शरीफ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और असीम मलिक शामिल थे। 


मार्को रुबियों ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान सरकार ने तत्काल युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की है और एक तटस्थ स्थान पर विभिन्न मुद्दों पर वार्ता शुरू करने का निर्णय लिया है। हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ के इस कदम की सराहना करते हैं कि उन्होंने शांति के मार्ग को चुनने में दूरदर्शिता, विवेक और राजनयिक सूझ-बूझ का परिचय दिया है।

अब खत्म होगी लड़ाई!..अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान के लिए सीजफायर की तैयारी


अब खत्म होगी लड़ाई!..अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान के लिए सीजफायर की तैयारी

टैग्स