राजनीतिराजद के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता सभापति ने की बहाल..अब बजट सत्र में ले सकेंगे भाग
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद (एमएलसी) सुनील सिंह की सदस्यता बुधवार को बहाल कर दी गई है। 25 फरवरी के प्रभाव से विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज उनकी सदस्यता बहाली की घोषणा की।











