ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

इतने रुपये लेकर बिहार से जा रहा था नेपाल..एसएसबी ने रास्ते में ही टांग लिया

एसएसबी के जवानों ने घोड़ासहन के रहने वाले एक युवक को 25 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। बॉर्डर पर क्रॉस चेकिंग के क्रम में एसएसबी को यह सफलता मिली। बरामद रुपये बिहार से नेपाल लेकर जा रहा था।

इतने रुपये लेकर बिहार से जा रहा था नेपाल..एसएसबी ने रास्ते में ही टांग लिया
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस़्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने घोड़ासहन के रहने वाले एक युवक को 25 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। बॉर्डर पर क्रॉस चेकिंग के क्रम में संदेह के आधार पर जब जांच की गई तो एसएसबी के जवानों को यह सफलता मिली। बरामद रुपये बिहार से नेपाल ले जाया जा रहा था। 


एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़ासहन बाजार से भारी मात्रा में नेपाली रुपये की खेप नेपाल जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद जवानों ने बॉर्डर पर सघन क्रास चेकिंग शुरू की। इस दौरान घोड़ासहन शहर के माई स्थान निवासी दीनानाथ प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार को बाइक पर सवार होकर नेपाल जाते देखा गया।


 बाइक सवार को रोक कर उसके झोले की जवानों हे जांच की तो झोला के अंदर छिपाकर रखे 24 लाख 71 हजार नेपाली रुपये एवं 38 हजार भारतीय रुपये बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में युवक ने बताया कि वह नेपाली-इंडियन करेंसी बदलने का कार्य करता है। जब्त सभी रुपये नेपाल के कलैया लेकर जा रहा था। फिलहाल पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अवैध हुंडी कारोबार में संलिप्त करीब आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया है।