ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक

Anant Singh Daughter Tilak: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। अनंत सिंह 500 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के दानापुर स्थित जी रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए।

Anant Singh Daughter Tilak
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Daughter Tilak: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का आज तिलक है। बाढ़ के नदवां गांव में मांगलिक गीतों के साथ तिलक की रस्में शुरू हुईं। शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी इस दौरान मौजूद रहे। अभिनव का उपनयन संस्कार होना है। तिलक और चुमावन की रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के दानापुर के लिए रवाना हो गए।



तिलक समारोह के लिए पिछले कई दिनों से परिवार में तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के स्वागत के लिए कई तरह की मिठाईयां बनवाई गई हैं। शिवांगी के दूल्हे को उपहार में देने के लिए करोड़ों की रेंज रोवर गाड़ी भी मंगाई गई है। नदवां गांव में तिलक और चुमावन की रस्मों के बाद अनंत सिंह अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ दानापुर के लिए रवाना हुए।



दोपहर करीब 3 बजे निकले अनंत सिंह के काफिले में 500 से अधिक गाड़ियां शामिल रहीं। दानापुर के जी रिसॉर्ट में शुक्रवार की रात तिलक फलदान की रस्म पूरी की जाएगी। बड़ी संख्या में मेहमानों के आगमन की संभावना को लेकर तिलक स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।



ऐसे में सभी की नजरें दानापुर के जी रिसॉर्ट में होने वाले शाही तिलक पर टीकीं हैं। वर पक्ष की तरफ से भी मेहमानों के स्वागत के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता