ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट

सोनपुर मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों से लेकर मेला क्षेत्र तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; NDRF-SDRF की होगी तैनाती

Sonpur Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, NDRF-SDRF की तैनाती और मोटर बोट से निगरानी की जाएगी।

Sonpur Mela 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Sonpur Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए घाटों से लेकर पूरे मेला क्षेत्र तक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।





कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काली घाट, साधु गाछी घाट, पुल घाट और पहलेजा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और सुरक्षित स्नान क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम की तैनाती की जाएगी। नदी में निगरानी रखने के लिए मोटर बोट से गश्ती भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही जगह-जगह अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। इनकी नियमित सफाई और निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। श्रद्धालुओं को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का जोर है कि मेले में आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी तरह की परेशानी न हो।





मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरिहरनाथ मंदिर, मीना बाजार सहित प्रमुख स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, जरूरी दवाइयां और एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर रक्त चढ़ाने की सुविधा भी रखी जाएगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।





सोनपुर मेले में आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंच, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था के साथ कलाकारों के समन्वय की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है। इसके अलावा मेले में निर्बाध बिजली आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य आपातकालीन सेवाओं की निगरानी की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने के साथ मांस की बिक्री को नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।





विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले के पशु बाजार में भी प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। पशुओं की खरीद-बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के बाद विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के दौरान सोनपुर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दुकानदारों को सुरक्षित माहौल के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता