ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट

छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में चोरों ने एक ही मकान के पांच कमरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक और चार किरायेदारों के कमरों से 40 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी गायब हो गए। चोरी की पूरी...

छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा में चोरों ने एक ही मकान में रहने वाले किरायेदारों और मकान मालिक के कमरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में चोर पांच कमरों का ताला तोड़कर 40 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की तस्वीर सामने आई है.


जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के मौके पर मकान मालिक दीपेन्द्र कुमार समेत सभी किरायेदार अपने-अपने घर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर तीन अज्ञात चोरों ने 15 नवंबर की रात करीब दो बजे मकान को निशाना बनाया. चोरों ने मकान के पांच कमरों का ताला तोड़कर बारी-बारी से चोरी की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.


मकान मालिक समेत चार किरायेदारों के कमरों में चोरी

चोरों ने सबसे पहले मकान मालिक दीपेन्द्र कुमार के कमरे को निशाना बनाया. वहां से 50 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. इसके बाद किरायेदार प्रतिभा कुमारी के कमरे से 15 हजार रुपये नकद और करीब 11 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए.


वहीं, प्रमोद कुमार यादव के कमरे से 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए. रेखा सिंह के कमरे से 25 हजार रुपये नकद और करीब 4 लाख रुपये के गहने चुरा लिए गए. इसके अलावा संतोष कुमार सहनी के कमरे से भी 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए.


40 लाख से अधिक के जेवरात और नकदी गायब

इस पूरी वारदात में मकान मालिक और किरायेदारों को मिलाकर 40 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी हुई है. सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक और किरायेदारों को इसकी सूचना दी गई. कमरों का ताला टूटा देखकर सभी के होश उड़ गए.


CCTV में कैद हुई चोरों की तस्वीर

चोरी की यह पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में तीन अज्ञात चोरों की गतिविधियां सामने आई हैं. मामले को लेकर गृहस्वामी दीपेन्द्र कुमार ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.