बिहारमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, डेबिट कार्ड और बैंक दस्तावेज समेत कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।










