ब्रेकिंग
बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास

दहेज केस के आरोपी पति की संदिग्ध मौत, पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव

Bihar News: सीतामढ़ी में दहेज हत्या के मामले में नामजद एक युवक का शव पत्नी की संदिग्ध मौत के सात दिन बाद पेड़ से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच...

दहेज केस के आरोपी पति की संदिग्ध मौत, पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पत्नी की संदिग्ध मौत के महज सात दिन बाद उसके पति का शव पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मृतक वही युवक था, जिसके खिलाफ पत्नी की मौत के मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.


मामला डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ सरह इलाके का है. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया.


मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. रवि की पत्नी मुस्कान की करीब सात दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी. इस मामले में मुस्कान के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रवि और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.


बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के मामले में रवि मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाला था. लेकिन सरेंडर से पहले ही उसका शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना ने पूरे मामले को और उलझा दिया है.


रवि के परिजनों ने उसकी मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है. परिवार वालों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. उन्होंने मुस्कान के मायके पक्ष के लोगों पर शक जताते हुए जांच की मांग की है.


वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. डुमरा थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.