ब्रेकिंग
बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला✦दुनिया के सबसे अमीर टेक CEO का ऐसा खौफनाक मैनेजमेंट स्टाइल: कर्मचारियों को माथे पर पेशाब... की देता था धमकी, खुलासे ने उड़ाए सबके होश✦बकाया दहेज की मांग को लेकर बारात लेकर लौटने लगा दूल्हा, लड़की वालों ने दूल्हे और बहनोई को बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ जानिये?✦नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला✦दुनिया के सबसे अमीर टेक CEO का ऐसा खौफनाक मैनेजमेंट स्टाइल: कर्मचारियों को माथे पर पेशाब... की देता था धमकी, खुलासे ने उड़ाए सबके होश✦बकाया दहेज की मांग को लेकर बारात लेकर लौटने लगा दूल्हा, लड़की वालों ने दूल्हे और बहनोई को बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ जानिये?✦नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल

बकाया दहेज की मांग को लेकर बारात लेकर लौटने लगा दूल्हा, लड़की वालों ने दूल्हे और बहनोई को बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ जानिये?

मुजफ्फरपुर के सकरा में दहेज के बकाया रुपये नहीं मिलने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बारात लौटने लगी तो लड़की वालों ने दूल्हे और उसके बहनोई को बंधक बना लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी संपन्न हुई।

बिहार न्यूज
बारात दरवाजे से लौटने पर मचा बवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर में दहेज के बकाया रुपये नहीं मिलने पर शादी टूटने की नौबत आ गई। आरोप है कि लड़की पक्ष की ओर से तय रकम देने में असमर्थता जताने पर दूल्हे के पिता नाराज हो गए। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग बिना शादी किए ही बारात लेकर लौटने लगे।


बारात को वापस जाता देख लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दूल्हे और उसके बहनोई को रोक लिया और दोनों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए और विवाह संपन्न कराया गया।


मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र की रामपुर कृष्णा पंचायत के हरपुर कृष्णा गांव का है। यहां के रहने वाले विनोद पासवान की बेटी रूपा कुमारी की शादी रविवार को होनी थी। शादी को लेकर घर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीयर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव से बारात भी पहुंच गई। दरवाजे पर बारातियों का स्वागत किया गया और विवाह की रस्में शुरू होने वाली थीं।


इसी दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज के बकाया रुपये की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए तत्काल रकम देने में असमर्थता जताई। इस बात से नाराज होकर लड़के पक्ष के लोग शादी किए बिना ही बारात वापस ले जाने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं और लड़की के घर में अफरा-तफरी मच गई।


बारात को लौटता देख लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके बहनोई को रोक लिया। दोनों को बंधक बनाने के बाद घटना की सूचना सकरा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की।


पुलिस ने कई घंटे तक दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विवाद के बाद आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद रूपा कुमारी की शादी संपन्न कराई गई।


दहेज की मांग को लेकर शादी टूटने की नौबत आने की इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा की गंभीर समस्या को सामने ला दिया है। जिस घर में बेटी की विदाई की तैयारियां चल रही थीं, वहां दहेज के बकाया रुपये को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता