ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा: छत पर चढ़ा युवक, पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की धमकी

Bihar News: मोतिहारी में हाई कोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने कार्रवाई के विरोध में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दे दी। मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम को स्थिति संभालने में काफी...

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा: छत पर चढ़ा युवक, पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की धमकी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को उस समय अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम को तुरंत कार्रवाई रोकनी पड़ी.


मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया चौक के पास का है, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) की जमीन पर लंबे समय से करीब 15 से अधिक लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था. इसको लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद अदालत ने जमीन खाली कराने का स्पष्ट आदेश दिया था.


हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को अंचलाधिकारी संतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की. जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई.


इसी दौरान एक युवक, जिसकी पहचान स्थानीय स्तर पर ग्रामीण चिकित्सक डी. आलम के रूप में बताई जा रही है, अचानक अपने घर के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ ही देर बाद वह घर की छत पर चढ़ गया और अपने साथ पेट्रोल का गैलन लेकर पहुंच गया.


छत पर पहुंचते ही युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और जोर-जोर से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. वह मकान तोड़ने की कार्रवाई का विरोध करते हुए आत्मदाह की धमकी देने लगा. युवक ने मकान के बदले मुआवजे की मांग भी रखी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.


घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तुरंत टीम को छत पर भेजा गया और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई.


अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के लिए किसी प्रकार के मुआवजे का प्रावधान नहीं है. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह हाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा.


वहीं सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता अदालत के आदेश का पालन कराना है. उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा डालने या सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.