Breakingबिहारपटना का CO सबसे ताकतवर ! HC के आदेश पर DM ने जांच की, भारी गड़बड़ी मिलने पर सस्पेंड किया गया, निलंबन मुक्त हुए तो दुबारा 'राजधानी' में ही पोस्टिंग ली, है न आश्चर्यजनक ?
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पटना के फुलवारीशरीफ के तत्कालीन अंचल अधिकारी चंदन कुमार पर गंभीर आरोप साबित होने और सस्पेंड होने के बावजूद उन्हें निलंबन मुक्त कर पटना सिटी में फिर से तैनात कर दिया गया।











