ब्रेकिंग
हत्यारा निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦हत्यारा निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार

बाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबू

Bihar News: पूर्वी चंपारण के एक गांव में मगरमच्छ घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ ने भैंस पर हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे रस्सी से बांधकर काबू किया। बाद में वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू...

बाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबू
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक भैंस पर हमला कर दिया. घटना चटिया बड़हरवा पंचायत के वार्ड नंबर-3 की है. मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे घेर लिया और आखिरकार रस्सी से बांधकर काबू कर लिया.


ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ ने गांव में घुसते ही एक भैंस पर हमला कर दिया. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने कुत्तों की मदद से मगरमच्छ को चारों ओर से घेर लिया, जिससे वह भाग नहीं सका. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया और सुरक्षित जगह पर रखा.


घटना के तुरंत बाद पंचायत मुखिया समेत कई ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को लगातार फोन किया, लेकिन आरोप है कि रातभर किसी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद मामले की जानकारी अरेराज के अंचल अधिकारी (सीओ) को दी गई. सीओ के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई.


करीब आठ घंटे बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.