ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

पूर्वी चंपारण में 6 घंटे में सुलझा अपहरण कांड, फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस ने घोड़ासहन थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को महज 6 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। एक लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त कार और चाकू भी जब्त किए गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण पुलिस ने अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त कार और दो चाकू बरामद किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गोबरिया टोला निवासी एक महिला ने अपने पुत्र साहेब कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अपहर्ताओं ने युवक की रिहाई के बदले एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आदापुर निवासी चंद्रकिशोर प्रसाद और घोड़ासहन निवासी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और दो चाकू भी बरामद किए गए।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अपहृत युवक के सकुशल बरामद होने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट