ब्रेकिंग
हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार

पटना में थाने के पास बड़ी डकैती, 10 हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बनाया बंधक; 77 लाख की लूट के बाद हुए फरार

Bihar Crime News: पटना के मसौढ़ी में थाने से महज 300 मीटर दूर ज्वेलरी कारोबारी के घर और दुकान में बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ....

पटना में थाने के पास बड़ी डकैती, 10 हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बनाया बंधक; 77 लाख की लूट के बाद हुए फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 10 हथियारबंद बदमाश एक ज्वेलरी कारोबारी के घर और दुकान में घुस गए. बदमाशों ने कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर करीब 77 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. जाते समय वे कारोबारी की बाइक भी अपने साथ ले गए, जो बाद में अरवल जिले के कल्पा इलाके में लावारिस हालत में मिली.


पीड़ित कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि उनके घर के नीचे ‘चांदनी अलंकार’ नाम से ज्वेलरी की दुकान है. रविवार रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा धक्का देकर अंदर घुस गए. सभी बदमाश हथियारों से लैस थे और आते ही दंपती को कब्जे में लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे.


दीपक सोनी के अनुसार, पांच बदमाश उन्हें नीचे दुकान तक ले गए, जबकि बाकी बदमाश उनकी पत्नी को बंदूक की नोक पर कमरे में बंधक बनाए रहे. इसके बाद बदमाशों ने दुकान की तिजोरी और अलमारियों से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण, 15 किलोग्राम चांदी और महिला के पहने हुए सभी जेवर लूट लिए. पूरी वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब एक घंटे तक घर और दुकान में आतंक मचाए रखा.


फरार होने से पहले बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न मिल सके. इसके बाद वे कारोबारी की बाइक लेकर मौके से भाग निकले. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि बाइक अरवल जिले के कल्पा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है.


घटना की सूचना मिलते ही भगवानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. थाने के इतने करीब हुई इस बड़ी डकैती के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.