ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पश्चिम चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक का शव पोखर से मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी मन गांव में रविवार को एक 24 वर्षीय युवक का शव पोखरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंधु राम के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के सोनेलाल कुमार उर्फ भोली राम ने पप्पू कुमार की हत्या की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


आरोपी ने हत्या के आरोपों से किया इनकार

पुलिस पूछताछ में सोनेलाल कुमार ने बताया कि घटना से पहले वह और पप्पू कुमार अर्जुन मुखिया के यहां साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसके अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों साथ निकले, लेकिन रास्ते में अलग हो गए। इसके बाद पप्पू कहां गया, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने हत्या के आरोपों के साथ-साथ ठेकेदार से रुपये लेने के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति शराब के नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत पोखर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। पुलिस परिजनों के आरोपों, आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट