ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

पूर्वी चंपारण में 280 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की। छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण पुलिस ने अवैध स्प्रिट के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 लीटर संदिग्ध स्प्रिट बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र स्थित अठीसी ट्रांसपोर्ट परिसर में अवैध स्प्रिट की खेप रखी गई है। सूचना के आधार पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 280 लीटर स्प्रिट जैसा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा यात्रा संबंधी दस्तावेज बरामद किए। मौके से तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चरगाहा निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 658/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्प्रिट की जांच कराई जा रही है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार छापेमारी अभियान जारी है, ताकि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।