बिहारजमुई में फुफेरी बहनों ने रचाई शादी, बैंक से लोन लेकर कराया लिंग परिवर्तन, राखी से राहुल बनकर BPSC शिक्षिका नयनश्री का थामा हाथ
बिहार के जमुई में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। BPSC शिक्षिका नयनश्री ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से शादी की, जिन्होंने जेंडर ट्रांजिशन के बाद अपना नाम राहुल रख लिया। दोनों का विवाह अब सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।









