ब्रेकिंग
टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...

मोतिहारी में मेडिकल स्टोर पर छापा, लाइसेंस नहीं दिखा सका दुकानदार; NDPS एक्ट में कार्रवाई की तैयारी

मोतिहारी के संग्रामपुर में ड्रग विभाग ने निशा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर ट्रामाडोल और डायजेपाम युक्त दवाएं बरामद कीं। दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सका।

बिहार न्यूज
ट्रामाडोल-डायजेपाम समेत कई दवाएं बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी मठ के पास वार्ड नंबर-3 स्थित निशा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए। छापेमारी का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर सागर मणि सोनी ने किया।


जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कन्हैया कुमार पंडित को पकड़ा गया। बताया गया कि दुकानदार जांच टीम के समक्ष दवा दुकान का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।


छापेमारी के दौरान दुकान से ट्रामाडोल और डायजेपाम युक्त दवाएं मिलने के बाद ड्रग विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग की ओर से मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि बरामद दवाएं कोटवा स्थित अभिषेक ड्रग और गणेश मेडिकल से खरीदी गई थीं। हालांकि, इन दोनों प्रतिष्ठानों की भूमिका को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।


ड्रग विभाग की टीम अब दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से थाने में आवेदन देकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


विभाग के अनुसार, बरामद दवाओं की वास्तविक मात्रा और मामले में NDPS एक्ट की लागू होने वाली धाराएं प्राथमिकी दर्ज होने और विभागीय जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट