BreakingबिहारPatna News: पटना के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत मामले में एक्शन, महिला हेडमास्टर सस्पेंड; DM के आदेश पर DEO ने की कार्रवाई
Patna News: पटना के अमलाटोला कन्या मध्य विद्यालय में छात्रा की आग से झुलसकर मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर महिला प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। इस लापरवाही को आपराधिक माना गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।











