ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

Patna Police News: पटना के थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, वाहन जांच के दौरान रिश्वतखोरी पड़ी भारी

Patna Police News: पटना के बिक्रम थाना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जांच के बाद दो एसआई, दो सिपाही निलंबित और एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।

Patna Police News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Police News: पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाने के दो सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा थाना चौकीदार बमबम पासवान के पुत्र धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को वाहन चेकिंग के दौरान आदित्य कुमार पांडे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर बिक्रम थाना लाया गया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। अगले दिन आदित्य कुमार पांडे ने नगर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि थाने से छोड़ने के एवज में एक व्यक्ति ने उससे 5,000 रुपए की मांग की थी। उसने 3,500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। 


जांच में यह राशि एक पेंट की दुकान के खाते में ट्रांसफर की गई पाई गई, जो धर्मवीर कुमार द्वारा करवाई गई थी। इसके बाद धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच आगे बढ़ने पर बिक्रम थाने के अपर थानाध्यक्ष एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई रेखा कुमारी, सिपाही राजा बाबू और सिपाही अमरेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


दरअसल, आदित्य कुमार पांडे अपने तीन साथियों के साथ मेला देखने के लिए बिक्रम बाइक से आया था। उसी दौरान बिक्रम पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को देखते ही आदित्य के दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आदित्य को हिरासत में लिया गया।


जब यह मामला सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के पास पहुंचा, तो उन्होंने पालीगंज डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच करवाई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और पूरे मामले में बिक्रम थाना के कई पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता