ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव

विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar Train Accident: नालंदा में ससुराल से पत्नी की विदाई कराने गए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि मृतक के साले ने इसे दुर्घटना बताया...

विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, मृतक के साले ने इन आरोपों को खारिज करते हुए घटना को दुर्घटना बताया है.


मृतक के दादा राजदेव यादव के अनुसार, नीरज की शादी करीब तीन-चार साल पहले देवधा गांव निवासी महेश यादव की बेटी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी पत्नी की विदाई नहीं कर रहा था. नीरज जब भी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल जाता था, उसके साथ मारपीट कर उसे वापस भेज दिया जाता था.


परिजनों का कहना है कि तीज-करमा पर्व के दौरान विवाद सुलझाने और बेटी की विदाई कराने के नाम पर ससुराल पक्ष की ओर से करीब 10 से 20 हजार रुपये भी मंगवाए गए थे. आरोप है कि इसके बाद खस्सी का मांस खिलाने और अगले दिन पत्नी की विदाई करने की बात कहकर नीरज को दोबारा ससुराल बुलाया गया.


आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद नीरज के साले, ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की. परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद नीरज को गंभीर हालत में तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया.


परिजनों के मुताबिक, गंभीर हालत में नीरज ने किसी तरह फोन कर घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई. इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिलने की जानकारी परिजनों को मिली.


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


वहीं, मृतक के साले भजन कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उसका कहना है कि वह पटना से गाड़ी चलाकर लौट रहा था, तभी उसे नीरज के साथ दुर्घटना होने की सूचना मिली. इसके बाद उसने अस्पताल और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन नीरज का पता नहीं चल सका.


भजन कुमार के अनुसार, अगले दिन सुबह वह थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे एक युवक की तस्वीर दिखाई. तस्वीर देखने के बाद उसने नीरज की पहचान की और घटना की जानकारी हुई.