ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 493 वाहन चालकों के DL होंगे रद्द, DTO को भेजा गया प्रस्ताव

पटना में ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने और चालान का जुर्माना जमा नहीं करने वाले 493 वाहन चालक पुलिस के निशाने पर हैं। पांच या उससे अधिक चालान लंबित रखने वाले इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव DTO को भेजा गया है।

Traffic Rules Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Traffic Rules Bihar: राजधानी पटना में यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बार-बार चालान कटने के बावजूद जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वालों पर अब गाज गिर सकती है। अक्टूबर महीने की समीक्षा में पांच या उससे अधिक चालान लंबित रखने वाले 493 वाहन चालकों को चिह्नित किया गया है। इनके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को प्रस्ताव भेजा गया है।




ट्रैफिक पुलिस हर महीने लंबित चालानों की समीक्षा करती है। इस दौरान ऐसे वाहन चालकों की पहचान की जाती है, जिनके खिलाफ पांच या उससे अधिक बार चालान जारी हो चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। 



ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाती है। अक्टूबर महीने की समीक्षा में इस श्रेणी में कुल 493 वाहन चालक सामने आए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इन सभी के मामलों में कार्रवाई के लिए डीटीओ को प्रस्ताव भेज दिया है।




शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई वाहन चालक चालान कटने के बाद भी जुर्माने की राशि जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ वाहन चालकों के नाम पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित पाए गए हैं।




ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से बकाया जुर्माने की वसूली के साथ-साथ लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। बार-बार नियम तोड़ने और चालान का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।




493 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा से संबंधित प्रस्ताव जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा जा चुका है। अब परिवहन विभाग इन मामलों की समीक्षा करेगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता