ब्रेकिंग
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में होगी प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदनभारत-नेपाल सीमा पर सख्ती: अब सिर्फ आधार कार्ड पर नहीं मिलेगा प्रवेश, बालेन सरकार ने दिए सख्त निर्देशबॉयफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बिहार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाबिहार में चला नया ट्रेंड: शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीनेमधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में होगी प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदनभारत-नेपाल सीमा पर सख्ती: अब सिर्फ आधार कार्ड पर नहीं मिलेगा प्रवेश, बालेन सरकार ने दिए सख्त निर्देशबॉयफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बिहार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाबिहार में चला नया ट्रेंड: शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीनेमधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना

Patna News: तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग में मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Patna News: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के समीप एक हादसा हो गया। वाहन जांच के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Patna News
पटना न्यूज
© google
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के समीप एक हादसा हो गया। वाहन जांच के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक को दबोच लिया।


घटना में घायल हवलदार बलभद्र सहित तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनकी चोटें सामान्य हैं। 


यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक की पहचान मो. हमीम काजी के रूप में हुई है, जो कार चलाना सीख रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो घबराहट में चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा दिया। इसके चलते कार बैरिकेड से टकरा गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गए।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने कृष्णा घाट के पास वाहन जांच के लिए बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी दौरान राजपथ की ओर से जेपी गंगा पथ की ओर जा रही कार को रोकने का इशारा किया गया। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जैसे ही पुलिसकर्मी कार रुकने का इंतजार कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक वाहन को तेज कर दिया और सीधे बैरिकेड में टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद यातायात पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। हवलदार बलभद्र की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार चालक शराब या नशे की हालत में तो नहीं था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं।


भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रशिक्षण के वाहन चलाने से बचें। ऐसे लापरवाह कदम से न केवल खुद की बल्कि आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता है।