ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

खुले मैदान में फेंका मिला सरकारी दस्तावेज, कई पंचायतों के रिकॉर्ड मिलने से मुंगेर में मचा हड़कंप

मुंगेर के शेरपुर फुलवरिया में धरहरा प्रखंड की कई पंचायतों के सरकारी दस्तावेज खुले मैदान में बिखरे मिले। श्रम विभाग के लेबर कार्ड, रजिस्टर और आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड मिलने से प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठे। बीडीओ ने जांच के आदेश देने की बात कही है।

बिहार न्यूज
बीडीओ ने जांच कराने की कही बात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर में सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 


धरहरा प्रखंड की कई पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित शेरपुर फुलवरिया के पास एक खुले मैदान में बिखरे मिले हैं। इन दस्तावेजों में श्रम विभाग के लाभुकों के परिचय पत्र, लाल कपड़े में बंधे रजिस्टर और आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कागजात शामिल हैं।


हैरानी की बात यह है कि सरकारी अभिलेख खुले मैदान में कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी धरहरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी नहीं थी। सूचना मिलने पर श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिखरे पड़े दस्तावेजों को समेटकर अपने साथ ले गई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी रिकॉर्ड कार्यालय से बाहर कैसे पहुंचे और इन्हें खुले मैदान में किसने फेंका?


दरअसल, शेरपुर फुलवरिया के समीप एक खुले मैदान में स्थानीय लोगों की नजर बिखरे हुए सरकारी कागजातों पर पड़ी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभुकों के परिचय पत्र, लाल कपड़े में बंधे रजिस्टर, आपूर्ति विभाग के दस्तावेज और कई अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख मिले।


फेंके गए दस्तावेजों में धरहरा प्रखंड की महरना, इटवा, आमारी, बंगलवा, सारोबाग, शिवकुंड और महगामा सहित कई पंचायतों के रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धरहरा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, धरहरा से संबंधित कागजात भी मौके पर मिले हैं।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि धरहरा प्रखंड के सरकारी दस्तावेज मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के शेरपुर फुलवरिया तक कैसे पहुंचे? इन्हें किसने और किसके आदेश पर खुले मैदान में फेंका? वहीं, इतने महत्वपूर्ण अभिलेखों के बाहर मिलने की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी नहीं थी।


हालांकि, मामले की सूचना मिलने के बाद श्रम विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और बिखरे पड़े दस्तावेजों को एकत्रित कर अपने साथ ले गए।


बीडीओ ने जांच कराने की कही बात

इस मामले में धरहरा की प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती ने बताया कि उन्हें इस घटना की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। दस्तावेजों को देखने के बाद ही वह इस संबंध में कुछ बता सकेंगी। लेबर कार्ड के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की है, जो दुर्गा पूजा से अवकाश पर हैं।


बीडीओ ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने लाने के लिए जांच कराई जाएगी। सभी दस्तावेजों की पहचान कर संबंधित कार्यालयों के रिकॉर्ड से उनका मिलान किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इन अभिलेखों को किसने, कब और किस आदेश के तहत कार्यालय से बाहर निकाला। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाएगी।


सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा पर उठे सवाल

फिलहाल, खुले मैदान में सरकारी अभिलेख मिलने की इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और रिकॉर्ड की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में इन दस्तावेजों को बाहर फेंकने के पीछे किसकी भूमिका सामने आती है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट