ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या

मधुबनी के बिस्फी में विकास यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने उसके जिगरी दोस्त मनीष चौपाल को राजनगर स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में उसने पिता, चाचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाले चर्चित विकास यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिस दोस्त पर विकास यादव भरोसा करता था, वही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष चौपाल को राजनगर स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मनीष ने अपने पिता, चाचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास यादव की हत्या की थी।


पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में हुई हत्या

बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विकास यादव के करीबी दोस्त मनीष चौपाल की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विकास यादव की अपने दोस्त मनीष चौपाल की पत्नी पर बुरी नजर थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद मनीष ने अपने पिता, चाचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।


बोरे में बंद मिला था विकास यादव का शव

दरअसल, बिस्फी प्रखंड के सिमरी निवासी विकास यादव का शव जाफरा पंचायत भवन के पास एक झाड़ी में बोरे में बंद मिला था। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। लोगों ने पुलिस से हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।


मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच और छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी मनीष चौपाल को उसके राजनगर स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।


फिलहाल, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में दोस्ती के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिस दोस्ती पर विकास को भरोसा था, उसी दोस्त पर उसकी हत्या का आरोप लगा है।

कुमार गौरव की रिपोर्ट