ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा

मुंगेर के धरहरा में दो साल से प्रेम संबंध में रह रहे प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करा दी। गौरव कुमार ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा, लेकिन कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की का परिवार काफी परेशान है।

बिहार न्यूज
लड़की के घरवाले परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग और शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो साल से प्रेम-संबंध में रह रहे प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने पकड़ लिया। 


उसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाईं। लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हा अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की और उसके परिजन परेशान हैं और युवक की तलाश कर रहे हैं।


दरअसल, पूरा मामला धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव का है। गांव के अनिल मंडल की बेटी का गांव के ही दीपक चौधरी के बेटे गौरव कुमार के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी धीरे-धीरे परिवार वालों को भी हो गई थी।


बताया जा रहा है कि 10 नवंबर की रात गौरव अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।


 ग्रामीणों के कहने पर गौरव ने सबके सामने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए साथ निभाने का वादा किया। लेकिन कुछ देर बाद जब लड़के के परिजन मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर माहौल बिगड़ने लगा। 


इसी बीच प्रेमी से पति बना गौरव लोगों को चकमा देकर अपनी पत्नी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


फिलहाल, शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के फरार हो जाने से लड़की और उसके परिजन परेशान हैं। वहीं, युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने की बात सामने आई है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट 

टैग्स