ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़, इनाम की रकम हुई दुगनी से भी ज्यादा

WTC Final 2025: WTC 2025 फाइनल की प्राइज मनी कितनी है? विजेता टीम को मिलेंगे कितने करोड़ और उपविजेता ले जाएगा कितना? जीत की दहलीज पर खड़ी है साउथ अफ्रीका।

WTC Final 2025
WTC 2025 फाइनल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में रोमांचक मुकाबला चल रहा है। 14 जून 2025 को चौथे दिन साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ 69 रनों की और जरूरत है, अभी उनके 8 विकेट बाकी हैं। शतकवीर एडेन मार्करम (102*) और कप्तान टेंबा बावुमा (65*) की 143 रनों की नाबाद साझेदारी ने प्रोटियाज को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन बावुमा की हैमस्ट्रिंग चोट और साउथ अफ्रीका का 'चोकर्स' टैग फैंस के मन में अब भी कई सवाल खड़े कर रहा है। इधर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस फाइनल की रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।


बताते चलें कि ICC ने WTC 2023-25 फाइनल के लिए कुल 5.76 मिलियन डॉलर (लगभग 49.27 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल घोषित किया है। विजेता टीम को 3.6 मिलियन डॉलर (लगभग 31 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को मिले 1.6 मिलियन डॉलर से 125% ज्यादा है। उपविजेता को 2.16 मिलियन डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछले संस्करणों के 800,000 डॉलर से 162% अधिक है। केवल यही नहीं अन्य टीमें भी मालामाल हुई हैं, जिसमें तीसरे स्थान पर रही भारत को 1.44 मिलियन डॉलर (12.31 करोड़ रुपये) मिले हैं। जबकि बाकी की निचली टीमों के लिए भी अलग-अलग रकम तय की गई है।


बात करें फ़ाइनल की तो साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की है। मार्करम और बावुमा ने ऐसा खूंटा गाड़ा है कि ऑस्ट्रेलिया खेमा बिल्कुल पस्त हो गया। मार्करम ने 156 गेंदों में अपनी 8वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की, जबकि चोटिल बावुमा ने दर्द के बावजूद 121 गेंदों में 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (2/53) ने शुरुआती झटके दिए, लेकिन बाद में गेंदबाज प्रभाव नहीं डाल सके। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा (4/59) और लुंगी (3/38) ने ऑस्ट्रेलिया को 207 पर समेटा, जिससे दक्षिण अफ्रीका को 282 का लक्ष्य मिला। अगर साउथ अफ्रीका यह फ़ाइनल जीतती है तो यह उनकी 1998 के बाद उनकी पहली ICC ट्रॉफी होगी और वे 'चोकर्स' के टैग को तोड़ देंगे। 


साउथ अफ्रीका के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी टीम 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल की तरह आखिरी मौके पर इस बार नहीं चूकेगी। अगर बावुमा रिटायर्ड हर्ट होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया को वापसी का मौका मिल सकता है, लेकिन मार्करम की फॉर्म और बाकी बल्लेबाजों की गहराई साउथ अफ्रीका को इस स्थिति में मजबूत बनाती है।

संबंधित खबरें