ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Viral News: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा इंग्लैंड में बना लड़की, अब भारत आकर बदला लुक...वायरल हो रहा उनका स्टाइल

Viral News: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे ने इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराया है। वह पहले एक लड़का थे, जिनका नाम आर्यन बांगर था, लेकिन वह लड़की बन चुके हैं और उनका नया नाम अनाया बांगर है।

Viral News
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा इंग्लैंड में बना लड़की, अब भारत आकर बदला लुक
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Viral News: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे ने इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराया है। वह पहले एक लड़का थे, जिनका नाम आर्यन बांगर था, लेकिन वह लड़की बन चुके हैं और उनका नया नाम अनाया बांगर है। जेंडर बदलने के बाद अनाया पहली बार भारत आईं और यहां आकर उन्होंने अपना लुक भी बदला। अनाया बांगर पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड में रहते हुए संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर चेंज कराया है।


जेंडर बदलने के बाद अनाया बांगर पहली बार भारत पहुंची और यहां आते ही सबसे पहले उन्होंने अपना लुक बदला। उन्होंने अपने बालों को नया स्टाइल देकर अपना लुक चेंज किया। उन्होंने अपने घुंघराले हेयरस्टाइल को स्ट्रेट कराया। दरअसल भारत पहुंचकर अनाया बांगर सीधे मुंबई के एक सैलून में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना नया मेक अप लिया। जब वो भारत पहुंचीं थी तो एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में उनके बालों का स्टाइल घुंघराला था। लेकिन भारत पहुंचने के बाद जो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें अनाया बांगर अपने बालों को स्ट्रेट कराती दिख रही हैं।


अनाया बांगर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अनाया इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई है। अनाया बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर रही हैं और इंग्लैंड में कई लोकल और काउंटी क्लब के लिए खेल चुकी हैं। भारत में भी वो यशस्वी जायसवाल के साथ क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्होंने यशस्वी के साथ मुंबई के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेला था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें