ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में पड़ गये 'क्रिकेट के भगवान'...तारीफों के बांधे पुल, जानें क्या कहा

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी का कायल पूरा देश हो गया है। सचिन तेंदुलकर ने वैभव की तारीफों को पुल बांधे हैं।

Vaibhav Suryavanshi
हैरत में पड़ गये 'क्रिकेट के भगवान'
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वैभव ने केवल 35 गेंद पर शतक लगाने का कमाल कर दिखाया है जिसने विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाकर IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया।


वैभव की तूफानी पारी को देखकर फैन्स के साथ-साथ नेता से लेकर अभिनेता तक गदगद हैं। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी वैभव की बल्लेबाजी को देखकर हैरत में हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ की है। 14 साल की उम्र में तूफानी अंदाज में बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर अंदाज में बल्लेबाजी कर वैभव ने सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लिया है।


सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया औऱ लिखा, "वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्ले की गति, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे ऊर्जा का ट्रांसफर करना एक शानदार पारी का नुस्खा था।" आपको बता दें कि वैभव ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल में 30 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया था। वैभव का शतक किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है, जिसने यूसुफ पठान के 37 गेंदों में शतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वैभव को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वैभव की कमाल की पारी के बाद बिहार समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता