ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

SRHvsDC: प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई हैदराबाद, बर्बाद गई कप्तान कमिंस की मेहनत

SRHvsDC: IPL 2025 में SRH vs DC मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ्स की रेस से बाहर।

SRHvsDC
मैच से पहले कमिंस और अक्षर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

SRHvsDC: 5 मई 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2025 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, लेकिन बारिश ने इस मैच को रद्द कर दिया, जिससे हैदराबाद अब प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दिल्ली को 20 ओवर में 133/7 पर रोक दिया। लेकिन दूसरी पारी शुरू होने से पहले भारी बारिश ने खेल बर्बाद कर दिया।


जिसके बाद दोनों टीमों को अंत में 1-1 पॉइंट मिला, जिसके बाद SRH का अब सपना टूट चुका है। जबकि दिल्ली की राह भी थोड़ी मुश्किल हो गई। बता दें कि SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद की पिच पर पहले गेंदबाजी फायदेमंद मानी जाती है, और SRH ने इसे सही साबित किया।  


पहले ही ओवर में पैट कमिंस ने करुण नायर (0) को आउट कर दिया। कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस (3) और अभिषेक पोरेल (8) को भी पवेलियन भेजा। पावरप्ले में दिल्ली 26/4 पर सिमट गई। अक्षर पटेल (6) और केएल राहुल (10) भी सस्ते में आउट हुए। 7.1 ओवर में स्कोर 29/5 था, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (41 नाबाद) और इम्पैक्ट सब अशुतोष शर्मा (41) ने 45 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी कर दिल्ली को 133/7 तक पहुंचाया।  


इस दौरान पैट कमिंस ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि हर्षल पटेल और एहसान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला। इसके ठीक बाद पहली पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई। रात 11:42 बजे तक 5 ओवर का खेल संभव था, लेकिन भारी बारिश और गीले आउटफील्ड ने कोई मौका नहीं दिया। आखिरकार मैच रद्द कर दिया गया।


11 मैचों में 7 पॉइंट्स के साथ SRH प्लेऑफ से बाहर हो गई। उनकी अधिकतम संभावित पॉइंट्स अब 13 हो सकती हैं, जो प्लेऑफ्स के लिए काफी नहीं है। जबकि दिल्ली को 1 पॉइंट मिलने से उनके 11 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए, और वे पांचवें स्थान पर हैं। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने बाकी 3 मैच जीतने होंगे, जो पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैं।