ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: सीवान की 5 लड़कियों का अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप के लिए हुआ चयन, चेन्नई में होगी ट्रेनिंग

SIWAN: बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. कुछ दिन पहले ही अलग अलग जिले से बिहार की 6 बेटियों ने मिस इंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी. अब खबर सामने आ रही है कि बिह

बिहार: सीवान की 5 लड़कियों का अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप के लिए हुआ चयन, चेन्नई में होगी ट्रेनिंग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SIWAN: बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. कुछ दिन पहले ही अलग अलग जिले से बिहार की 6 बेटियों ने मिस इंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी. अब खबर सामने आ रही है कि बिहार की 5 बेटियों का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा चेन्नई में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है. जिसके बाद बिहार के लोग काफी खुश है.


आपकों बता दें सीवान जिले की पांच महिला खिलाडियों का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा चेन्नई में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है. इन पांचों खिलाड़ी को प्रशिक्षण के लिए पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें  चयनित होने के बाद प्रशिक्षण शिविर में सीवान की बेटियां इंडिया टीम का हिस्सा बन भारत का नेतृत्व कर सकती हैं. 


ये पांच खिलाड़ी प्रिया कुमारी, शिबू कुमारी, निक्की कुमारी और रूबी कुमारी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी है. जिनमें से मनीषा कुमारी मैरवा के स्वतंत्र फुटबॉल खिलाड़ी हैं. जहां इन खिलाडियों का पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के जरिए 23 और 24 जनवरी को लगाए गए चयन शिविर से किया गया है. शिविर में पूरे बिहार से 20 खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंची थी. इसके लिए जन्म तिथि 1/1/2007 से 31/12/2008 रखा गया था. अब इन सभी पांचों खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चेन्नई में शुरू होगा और इसमें बेहतर करने वाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जगह दी जाएगी.

टैग्स