ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Shubman Gill: शादी करने को लेकर शुभमन गिल का बड़ा बयान, लड़की और समय हो चुके हैं तय?

Shubman Gill: क्रिकेट फैंस इस बात का अंदाजा तो लंबे समय से लगा रहे थे मगर किसी को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी कि इस विषय पर खुद शुभमन गिल का क्या सोचना है, अब उनके बयान के बाद सब कुछ साफ़ हो चुका है.

Shubman Gill
शुभमन गिल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Shubman Gill: भारत के दिग्गज क्रिकेटर और वर्तमान आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है. जिसके बाद उनके तमाम प्रशंसकों ने राहत की साँस ली है. यह बयान शुभमन ने सोमवार को KKR के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत के बाद दी है. इस मैच में गुजरात की टीम ने KKR को 39 रनों से मात दी है और 12 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर काबिज हैं.


मैच के ख़त्म होने के बाद जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने मजाकिया लहजे में शुभमन गिल से कहा कि “आप शानदार दिख रहे हैं, क्या जल्द ही शादी करने वाले हैं?” तो इसका जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा “नहीं, फिलहाल अभी तो इस बारे में कोई योजना नहीं बनाई है”. गिल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है.


एक तरफ लाखों फीमेल फैंस हैं जिन्होंने गिल के इस बयान का स्वागत किया है. क्योंकि वे नहीं चाहती कि यह नौजवान क्रिकेटर इतनी जल्दी शादी करे, दूसरी तरफ तमाम क्रिकेट फैंस भी गिल के इस बयान से खुश हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि गिल अभी अपने शानदार करियर से ध्यान हटाकार शादी-ब्याह के चक्करों में पड़ें. फैंस का मानना है कि इससे गिल के करियर पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है और कीर्तिमान रचने के मामले में वह धीमें पड़ जाएँगे.


इधर बात करें गिल की कप्तानी में गुजरात के प्रदर्शन की तो यह टीम फिलहाल आईपीएल के अंकतालिका में टॉप पर चल रही है और 12 अंकों के साथ सभी टीमों के ऊपर बैठी हुई है. 2 मैच और यदि यह टीम जीत जाती है तो प्लेऑफ्स में इस सीजन क्वालीफाई करने वाली यह पहली टीम बन जाएगी. गिल के इस शानदार विजय मुहीम में गुजरात के साईं सुदर्शन और जोस बटलर इत्यादि जैसे खिलाड़ी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब प्लेऑफ्स का समय आएगा तो गिल की यह सेना क्या ऐसा ही प्रदर्शन सफलतापूर्वक जारी रख पाने में कामयाब रहेगी?