ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Shikhar Dhawan: भारतीय सेना का अपमान करने वाले शाहिद अफरीदी को शिखर धवन का करारा जवाब, कहा “और कितना गिरोगे?”

Shikhar dhawan: पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के द्वारा भारतीय सेना का मजाक उड़ाने के बाद अब शिखर धवन ने इस बदतमीज क्रिकेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

Shikhar Dhawan
शाहिद अफरीदी और शिखर धवन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Shikhar Dhawanभारत के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए काफी कुछ कह दिया है. जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर गब्बर की वाहवाही करते हुए नजर आ रह हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाया था और यह भी कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाता है.


इस कायराना हमले के बाद शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहते नजर आ रहे कि “1 घंटे तक गोलीबारी होती रही और इनकी 8 लाख की सेना कुछ नहीं कर पाई? फिर 10 मिनट में ये लोग पाकिस्तान को इस हमले का जिम्मेदार ठहरा देते हैं, मुझे लगता है कि ये लोग खुद ही अपने लोगों को मरवाते हैं.” शाहिद अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब गालियाँ पड़ी.


अब इस खिलाड़ी को तगड़ा जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने मोर्चा संभाल लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शाहिद अफरीदी को टैग करते हुए गब्बर ने लिखा है “तुम लोगों को इसी सेना ने कारगिल में भी हराया था, पहले से इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे? बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ. हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय. जय हिंद.”


बताते चलें कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव अभी अपने चरम पर है. पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद से स्थिति ऐसी हो गई है कि किसी भी समय भारत की ओर से बड़ा एक्शन लिया जा सकता है. असली जंग होने से पहले सोशल मीडिया पर जंग शुरू है. दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने देश को डिफेंड करते हुए देखे जा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में किस तरह की घटनाएं घटित होती हैं.

संबंधित खबरें