ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Rahul dravid : राहुल द्रविड़ ने राजस्थान को कहा 'टाटा-बाय-बाय', एक ही सीजन के बाद छोड़ी जिम्मेदारी

Rahul dravid : आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल टीम के हेड कोच बने थे। हालांकि, उनकी कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था।

राहुल द्रविड़ का कोच से इस्तीफा
राहुल द्रविड़ का कोच से इस्तीफा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Rahul dravid : टीम इंडिया के अंदर 'द वॉल' के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबर यह है कि टीम इंडिया के पूर्व कोच ने अपने एक आईपीएल टीम को भी कोच करने से इंकार कर दिया है। यह पिछले सीजन ही इस टीम के साथ जुड़ें थे,लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि उन्होंने टीम को नए सीजन में कोच करने से इनकार कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, राहुल द्रविड़ आईपीएल के नए सीजन में राजस्थान रॉयल्स को कोच करने से मना कर दिया है। राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। अब राहुल द्रविड़ को लेकर फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया है। इसके बाद अब उनका साथ इस आईपीएल टीम से नाता खत्म हो गया है। 


दरअसल,आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल टीम के हेड कोच बने थे। हालांकि, उनकी कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'हेड कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के सथ आईपीएल 2026 से पहले अपना कार्यकाल खत्म करेंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम केंद्र रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रेचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।'


मालूम हो कि, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के दौरान 14 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल कर पाई। इसके चलते वो अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स का कोच बनने से पहले भारतीय टीम में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था। जबकि द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।